फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: ब्राह्मण समाज कल्याण आयोग का गठन करने की मांग उठाई

विज्ञापन
विज्ञापन
-आयोग के गठन और अन्य मांगों को लेकर 17 नवंबर को कलक्ट्रेट में धरना देंगे समाज के लोग
विज्ञापन

फोटो - 13
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा की बागपत के वात्यासन पैलेस में बैठक हुई, जिसमें समाज के उत्थान के लिए ब्राह्मण समाज कल्याण आयोग का गठन करने की मांग की गई। बैठक में आयोग के गठन की मांग को लेकर 17 नवंबर को धरने देने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

बैठक में जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा ने कहा कि 17 नवंबर को ब्राह्मण समाज कल्याण आयोग के गठन के अलावा, परशुराम जयंती पर अवकाश, समाज के युवाओं के लिए रोजगार, परशुराम खेड़ा को कॉरिडोर में शामिल करने और समाज के युवाओं को हायर एजुकेशन के लिए आर्थिक सहायता की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन कर डीएम को ज्ञापन सौंपा जाएगा। उन्होंने कहा कि धरने को सफल बनाने के लिए पांच नवंबर को समाज की बैठक कर रणनीति तैयार की जाएगी। धरने में अन्य पार्टियों में मौजूद समाज के लोग भी शामिल होंगे। उन्होंने महासभा के तहसील, ब्लॉक और ग्राम सभा अध्यक्षों को धरने को सफल बनाने के लिए तैयारी में जुटने का आह्वान किया। इससे पूर्व समाज के लोगों ने लूंब गांव में रास्ते के निर्माण को लेकर चल रहे विवाद की समस्या का समाधान कराने के लिए कलक्ट्रेट प्रभारी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने समस्या का जल्द समाधान कराने की मांग की। इस मौके पर अनिल वशिष्ठ, राजेंद्र शर्मा, अमित भारद्वाज, सुशील शर्मा, सतीश कौशिक, राजेंद्र शर्मा, महेश शर्मा, पंकज शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें