फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम का मिजाज: तेज बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि, ठंड से गिरा तापमान, हवा से फसल को होगा नुकसान

Sat, 02 Mar 2024 06:13 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत

सार

Baghpat News : बागपत में शनिवार शाम को तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। जिले में मौसम ठंडा हो गया है। वहीं, ठंडे मौसम से एक बार फिर लोगों को सर्दी का एहसास हो गया है।
विज्ञापन
बागपत में बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत जिले में शनिवार की शाम को मौसम खराब हो गया और बारिश शुरू हो गई। इस दौरान बारिश के साथ-साथ ओलावृष्टि भी हुई। जिले में बारिश और ओलावृष्टि होने से मौसम ठंडा हो गया है।

विज्ञापन


बता दें कि शुक्रवार की रात को ही मौसम बदल गया था और तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई थी। बारिश शुरू होने पर शहर के साथ ही 50 से ज्यादा गांवों की बत्ती गुल हो गई और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। शनिवार सुबह भी बूंदाबांदी हुई और उसके बाद दिन में कभी धूप तो कभी बादल छाए रहे। इसके बाद शाम को अचानक बारिश शुरू हो गई। बारिश के साथ आसमान से ओले भी गिरे। वहीं, बारिश के बाद तापमान में गिरावट आई।

विज्ञापन

जिले में शुक्रवार को दिनभर धूप निकलने के बाद शाम में मौसम में बदलाव आया और रात में बारिश शुरू हो गई। शनिवार की सुबह भी बूंदाबांदी हुई। शनिवार को दिन भर ठंडी हवा चली और कभी धूप तो कभी घने बादल छाए रहे। शाम को मौसम में फिर से बदलाव आया और आसमान में घने बादल छा गए। इसके बाद अचानक तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश के साथ-साथ ओलावृष्टि भी हुई। मौसम में आए बदलाव से दिन और रात के तापमान में दो डिग्री की कमी आई है। जिले का शनिवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री रहा।

 20 किमी की रफ्तार से चली हवा
यहां शुक्रवार रात और शनिवार को दिन भर 20 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चली। हवा तेज होने के कारण लोगों को हल्की सर्दी का एहसास हुआ। शनिवार को तेज हवा के कारण धूल भी उड़ती रही, जिससे लोगों की परेशानी बढ़ गई। रविवार को दस से 12 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलेगी।

यह भी पढ़ें: माहौल बिगाड़ा तो होगी सख्ती: CAA को लेकर वेस्ट UP में पुलिस-खुफिया एजेंसियां अलर्ट, 2019 में हुआ था बड़ा बवाल

विज्ञापन

फसल गिरने से होगा नुकसान
कृषि वैज्ञानिकों का कहना है कि शुक्रवार को हुई हल्की बारिश से फसल को कोई नुकसान नहीं होगा। तेज हवा के कारण फसल गिरने से गेहूं और सरसों की फसल में नुकसान की संभावना जताई गई है। कृषि विज्ञान केंद्र के डॉ. देवेंद्र सिंह का कहना है कि बारिश से फसल को कोई नुकसान नहीं है। जिन खेतों में पहले से पानी भरा है, वहां तेज हवा के कारण फसल गिरने से उत्पादन प्रभावित होगा। सरसों की फसल गिरने से दाना खराब हो जाएगा और उत्पादन प्रभावित होगा।

यह भी पढ़ें: UP: अतीक-मुख्तार की पत्नियों के बाद अब जीवा की पत्नी पायल भी मोस्ट वांटेड, 25 हजार का इनाम घोषित

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें