फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी, लाभार्थियों को किया सम्मानित

विज्ञापन
बागपत ब्लॉक में आयोजित मेले में लाभार्थियों को सम्मानित करते सांसद डॉ सत्यपाल सिंह व मौजूद अधिक? - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
बागपत/बड़ौत/खेकड़ा/छपरौली/अमीनगर सराय/ बालैनी। पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जन्मदिवस गरीब कल्याण दिवस के रूप में मनाया गया। जन कल्याणकारी योजना व नीतियों की जानकारी लाभार्थियों को देने के लिए जिले के सभी विकासखंड में मेलों का आयोजन किया गया। जनप्रतिनिधियों ने लाभार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

बागपत व खेकड़ा में कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद डॉक्टर सत्यपाल सिंह ने किया। विकास खंड बड़ौत में विधायक केपी मलिक, पिलाना में विधायक योगेश धामा ने लाभार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। छपरौली विकासखंड में सीडीओ रंजीत सिंह ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मेले में लोगों को मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना , प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री स्वरोजगार योजना, प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना, दिव्यांग पेंशन, विधवा पेंशन, निराश्रित महिला पेंशन, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, किसान सम्मान निधि के बारे में जानकारी दी गई। मेले में बाल विकास पुष्टाहार, स्वास्थ्य विभाग, पूर्ति विभाग, समाज कल्याण विभाग, पिछड़ा वर्ग, कल्याण विभाग, दिव्यांग विभाग, गन्ना विभाग, कृषि विभाग, उद्यान विभाग की योजनाओं की जानकारी दी। मेले में अंत्योदय कार्ड, पात्र गृहस्थी कार्ड, उज्जवला गैस कनेक्शन, सौभाग्य योजना के अंतर्गत विद्युत कनेक्शन दिए गए। बड़ौत विकासंखड में जानकारी के अभाव में मेले में लोग नहीं पहुंचे। वाजिदपुर के योगेन्द्र, बूढ़पुर के किसान शौकीन ने मेले की सूचना न देने पर नाराजगी जताई। उधर पिलाना ब्लॉक में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती कार्यक्रम में पंडित दीनदयाल का चित्र न लगाने पर मुख्य अतिथि योगेश धामा ने नाराजगी व्यक्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें