फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सपर्ट कॉन्क्लेव में उद्यमियों ने स्टॉल लगाकर उत्पादों के बारे में बताया

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। अमृत महोत्सव कार्यक्रम व वाणिज्य सप्ताह अंतर्गत कलक्ट्रेट लोकमंच पर उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए एक्सपर्ट कॉन्क्लेव का आयोजन किया गया। इसमें जिले के उद्यमियों ने स्टॉल लगाकर निर्यात किए जाने वाली वस्तुओं के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. सत्यपाल सिंह व जिलाधिकारी राजकमल यादव ने किया।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट में आयोजित एक्सपर्ट कॉन्क्लेव में सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह व डीएम राजकमल यादव ने कहा कि वाणिज्य से जुड़े उद्योगों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कलक्ट्रेट में गोष्ठी एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि जिले में उद्योग बढ़ने से व्यापार को बढ़ावा मिलेगा। वहीं, युवाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। व्यापार बढ़ने से जिले का नाम देश व विदेश में रोशन होगा। एक्सपर्ट कॉन्क्लेव अंतर्गत शनिवार को कलक्ट्रेट में जिले के उद्यमियों ने मेले में स्टॉल लगाकर उत्पादों का प्रदर्शनी की। मेले में बागपत, बड़ौत व खेकड़ा के उद्यमियों ने शिरकत करके उत्पादों के स्टॉल लगाए। यहां जीएम डीआईसी अर्चना तिवारी, खादी ग्रामोद्योग अधिकारी संदीप कुमार, कलक्ट्रेट प्रभारी रामनयन सिंह व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें