फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रोन्नत परीक्षार्थियों को मिलेगा अंक सुधार परीक्षा का मौका, 20 नवंबर तक होंगे आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
20 नवंबर तक होंगे आवेदन, बोर्ड परीक्षार्थियों के साथ परीक्षा देंगे प्रोन्नत छात्र
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। प्रोन्नत बोर्ड परीक्षार्थियों को अंक सुधार परीक्षा में बैठने का एक और मौका मिलेगा। पिछले दिनों हुई अंक सुधार परीक्षा से वंचित परीक्षार्थी बोर्ड परीक्षा 2022 में अन्य परीक्षार्थियों के साथ दे सकेंगे। इसके लिए छात्रों को 20 नवंबर तक आवेदन करना होगा। ऐसे छात्रों को वर्ष 2021 का अंकपत्र जारी किया जाएगा।
कोरोना संक्रमण के कारण वर्ष 2021 में बोर्ड परीक्षा नहीं हो पाई थी। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने पिछली व मौजूदा कक्षा की अर्द्धवार्षिक परीक्षा के आधार पर दसवीं व 12वीं का परीक्षाफल घोषित किया था। बोर्ड की ओर से परीक्षार्थियों को प्रोन्नत कर दिया गया था। माध्यमिक यूपी बोर्ड की ओर से 18 सितंबर से छह अक्तूबर के मध्य अंक सुधार परीक्षा का आयोजन कराया गया। अब माध्यमिक शिक्षा परिषद ने उन परीक्षार्थियों को भी अंक सुधार परीक्षा में बैठने का मौका दिया है, जो पहले हुई अंक सुधार परीक्षा से वंचित रह गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे परीक्षार्थी यूपी बोर्ड की वर्ष 2022 की बोर्ड की परीक्षा में शामिल होंगे, मगर उनका परीक्षाफल वर्ष 2021 का ही घोषित किया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने के लिए परीक्षार्थियों को प्रधानाचार्य के माध्यम से 20 नवंबर तक आवेदन करना होगा। जिला विद्यालय निरीक्षक रवींद्र सिंह ने बताया कि यूपी बोर्ड ने प्रोन्नत हुए छात्र-छात्राओं को अंक सुधार परीक्षा का मौका दिया है। परीक्षार्थी 20 नवंबर तक प्रधानाचार्य के माध्यम से परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। ऐसे छात्र 2022 की बोर्ड की परीक्षा में शामिल होकर परीक्षा दे सकते हैं। अंक सुधार परीक्षा देने वाले परीक्षार्थियों को 2021 का अंकपत्र जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें