बागपत। कलक्ट्रेट के बाहर स्थित ज्ञान वाटिका का दोबारा से सुंदरीकरण किया जाएगा। बुधवार को डीएम राजकमल यादव ने वाटिका का निरीक्षण कर एनएचआई के अधिकारियों को सुंदरीकरण कराने के निर्देश दिए है।
एक दशक पूर्व कलक्ट्रेट के बाहर ज्ञान वाटिका का निर्माण कराया गया था। इसमें शिक्षा संबंधी स्लोगन व मूर्ति लगाई गई थी, जो लोगों के लिए आकर्षक का केंद्र बनी रहती थी। वाटिका में बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले लगाए गए थे। मगर, देखरेख के अभाव में ज्ञान वाटिका पूरी तरह से उजड़ चुकी है और मूर्ति व अन्य सामान और बेंच तक चोरी हो चुके है। ज्ञान वाटिका को एक बार फिर से सजाया जाएगा। वाटिका में रंग-बिरंगी लाइटें लगवाई जाएगी। बुधवार को डीएम राजकमल यादव ने वाटिका का निरीक्षण कर एनएचएआई के अधिकारियों को वाटिका का सुंदरीकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वाटिका की सुरक्षा जिम्मेदारी पुलिस को सौंपी जाएगी।