फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से पूर्व नगर में बैंड-बाजों के साथ निकाली शोभायात्रा

विज्ञापन
बागपत के राधा दामोदर चंद महाराज ठाकुरद्घारा मंदिर में मूर्ति स्थापना के दौरान नृत्य करते श्रद्घ - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा पर जगह-जगह बरसाए फूल, भंडारे का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। राधा दामोदर चंडी महाराज ठाकुरद्वारा की ओर से बुधवार को मंदिर में मूर्तियों की प्राण-प्रतिष्ठान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इससे पूर्व मंदिर की ओर से नगर में भगवान गणेश, खाटू महाराज, भगवान शंकर की बैंड-बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा मंदिर से शुरू होकर नगर के अलग-अलग मार्गो से होती हुई मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। इसके उपरंात विधि-विधान के साथ मूर्तियों की प्राण-प्रतिष्ठा कराई गई। इस मौके पर मंदिर में विशाल भंडारे का आयोजन कर प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन

राधा दामोदर चंडी महाराज मंदिर ठाकुरद्वारा की ओर से बुधवार को नगर की यमुना रोड से होते हुए ईदगाह, कोर्ट रोड, बड़ा बाजार से होते हुए मंदिर पर संपन्न की गई। शोभायात्रा में श्रद्धालु बैंड-बाजों की धुनों पर नृत्य करते चल रहे थे। शोभायात्रा का नगर में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया। इसके अतिरिक्त श्रद्धालुओं के लिए जगह-जगह जलपान की भी व्यवस्था कराई। शोभायात्रा के उपरांत विधि-विधान से मंदिर में मूर्तियों की स्थापना के उपरांत भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में बलराम गुप्ता, श्रवण गुप्ता, राजीव गुप्ता, सतीश गुप्ता, कपिल गुप्ता व अजय गुप्ता मुख्य यजमान रहे। शोभायात्रा में मनोज गुप्ता, राजीव, आशुतोष अग्रवाल, मोनू गुप्ता, प्रेमचंद, अतुल गुप्ता, मुन्नालाल गोयल, अरविंद गोयल सहित काफी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें