फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नलकूपो पर बिजली मीटर लगाए जाने को लेकर तहसील मे धरना प्रदर्शन कर एसडीएम को सोपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
नलकूपों पर विद्युत मीटर लगाए जाने के विरोध में तहसील में धरना-प्रदर्शन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा। किसानों के नलकूपों पर विद्युत मीटर लगाए जाने और भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत पर स्याही फेंके जाने के विरोध में भाकियू कार्यकर्ताओं ने बुधवार को ़तहसील में धरना-प्रदर्शन करके एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता इकट्ठा होकर तहसील पहुंचे। वहां प्रदर्शन कर धरना शुरू कर दिया। कार्यकर्ताओं का कहना था कि किसानों पर महंगाई की चौतरफा मार पड़ रही है। खाद और बीज उन्हें महंगे दामों में मिल रहे हैं। समय पर फसलों की सिंचाई के लिए विद्युत आपूर्ति भी नहीं मिल पा रही है। साथ ही नलकूपों पर विद्युत मीटर लगाए जा रहे हैं। यह मीटर किसानों के शोषण का स्रोत है। भारतीय किसान यूनियन इनका विरोध कर किसानों के हित मे लड़ाई लडे़गी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत पर स्याही फेंके जाने की कड़ी निंदा कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग से संबंधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी अजय कुमार को सौंपा। समय रहते मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। इस दौरान विनोद मवीकलां, देवेंद्र धामा, प्रवीण धामा, जगपाल धामा, ओमबीर सिंह, कंवरपाल धामा, हरवीर धामा, सुरेशपाल सिंह, नफे सिंह, संदीप कुमार, राजेंद्र सिंह, नरेश आदि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें