फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असारा में होने वाली प्रियंका गांधी की किसान महापंचायत स्थगित

विज्ञापन
विज्ञापन
असारा में होने वाली प्रियंका गांधी की किसान महापंचायत स्थगित
विज्ञापन

25 मार्च को थी प्रस्तावित, अब सात अप्रैल को होगी
जिलाध्यक्ष बोले, प्रियंका के साथ राहुल गांधी भी आएंगे
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। असारा गांव स्थित मुस्लिम इंटर कॉलेज में 25 मार्च को प्रस्तावित प्रियंका गांधी की किसान महापंचायत को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। कांग्रेस पदाधिकारियों के अनुसार आगामी सात अप्रैल को यह कार्यक्रम होगा। जिलाध्यक्ष का कहना है कि इसमें प्रियंका गांधी के साथ-साथ राहुल गांधी भी आएंगे।
असारा गांव के मुस्लिम इंटर कॉलेज में प्रियंका गांधी की किसान महापंचायत प्रस्तावित थी। सोमवार को कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, पूर्व केन्द्रीय मंत्री सतीश शर्मा, पूर्व विधायक और कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज मलिक, प्रदेश महासचिव विदित चौधरी भी कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे थे। आयोजन को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं ने गांव-गांव जनसंपर्क व बैठकें करना शुरू कर दिया था। अब यह कार्यक्रम किन्हीं कारणों से स्थगित कर दिया गया है। इसमें एक कारण देश में दोबारा से बढ़ रहे कोरोना का संक्रमण भी माना जा रहा है। हालांकि कांग्रेस के पदाधिकारी इससे इंकार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में जिलाध्यक्ष डा. यूनुस चौधरी व शहर अध्यक्ष राकेश शर्मा का कहना है कि आगामी 25 व 26 मार्च को तमिलनाडु में पार्टी कार्यकर्ताओं का विशाल कार्यक्रम होना है। इसी कारण असारा में होने वाली किसान महापंचायत को फिलहाल स्थगित किया जा रहा है। यह किसान महापंचायत अब सात अप्रैल को होगी। जिलाध्यक्ष का कहना है कि इस कार्यक्रम मेें राहुल गांधी भी आएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें