फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौहड़ी में होगा सेना भर्ती का प्री सेलेक्शन ट्रायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली (बागपत)। जौहड़ी गांव की बीपी सिंघल इंडोर शूटिंग रेंज को एमआईआरसी अहमदनगर की ब्याज स्पोर्ट्स कंपनी का प्री सेलेक्शन ट्रायल केंद्र बनाया गया है। 17 अगस्त से तीन राज्यों यूपी, उत्तराखंड, बिहार के 8 से 14 वर्ष आयु तक के बच्चों की प्री सलेक्शन ट्रायल होगा। ट्रायल के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन

शूटिंग रेज के संस्थापक डॉ. राजपाल सिंह ने शुक्रवार को पत्रकार वार्ता में बताया कि एमआईआरसी अहमदनगर की ब्याज स्पोर्ट्स कंपनी ने बीपी सिंघल इंडोर शूटिंग रेंज को शूटरों का प्री सेलेक्शन ट्रायल का केंद्र बनाया गया है। ट्रायल में यूपी, उत्तराखंड, बिहार के 8 से 14 वर्ष तक की आयु के बच्चे ब्याज स्पोर्ट्स कंपनी के लिए 17 से 20 अगस्त तक प्री सेलेक्शन ट्रायल देंगे। ट्रायल की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। ट्रायल देने के लिए आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र व फोटो साथ लेकर आना अनिवार्य है।
उन्होंने बताया कि ट्रायल में कंपनी के अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे। ट्रायल के बाद बच्चों का शारीरिक परीक्षण भी होगा। ट्रायल व शारीरिक परीक्षण पास कर चयनित होने वाले बच्चों को स्पोर्ट्स ब्याज कंपनी रहना, खाना, पढ़ाई, शूटिंग प्रशिक्षण आदि निशुल्क कराएगी। साढ़े 17 वर्ष आयु के बाद उन्हें भारतीय सेना में योग्यता के अनुसार भर्ती किया जाएगा। प्रेसवार्ता में खेलो इंडिया कोच अमोल प्रताप सिंह, साई कोच नीतू श्योरान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें