फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी मंगलमुखी को बधाई नहीं देने के लिए गांवों में लगाए पोस्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
बालैनी। सिंघावली अहीर व बालैनी क्षेत्र के 40 गांवों में बधाई मांगने को लेकर मंगलामुखियों के बीच चल रहा विवाद कम नहीं हो रहा है। इस विवाद में मंगलामुखी के एक गुट ने गांवों में पोस्टर लगाकर यह अपील की है कि फर्जी मंगलामुखियों को बधाई नहीं दी जाए और उनको पकड़वाने में मदद की जाए।
विज्ञापन

सिंघावली अहीर व बालैनी क्षेत्र के गांवों में मंगलामुखियों के दो गुटों में बधाई मांगने को लेकर विवाद चल रहा है और उस विवाद में उनके बीच कई बार झगड़ा हो चुका है। एक सप्ताह पहले पुरा गांव में विवाद होने पर पुलिस दोनों गुटों को बालैनी थाने पर ले गई थी, जहां पर मंगलामुखी आपस में भिड़ गए थे। पुलिस ने 18 मंगलामुखी को गिरफ्तार कर शांतिभंग में चालान किया था। इसके साथ ही उनको पांच-पांच लाख रुपये से मुचलका पाबंद किया गया था। इस कार्रवाई के बाद भी विवाद खत्म नहीं हुआ।
अब एक गुट के मंगलामुखी ने खुद को रजिस्टर्ड बताते हुए गांवों में पोस्टर लगा दिए है। इसके साथ ही दूसरे गुट के मंगलामुखियों को फर्जी बताते हुए पोस्टर पर उनके फोटो भी लगाए गए है। इसके साथ ही फर्जी मंगलामुखियों को बधाई नहीं देने के लिए कहा गया है। यदि कोई फर्जी मंगलामुखी को बधाई देते हैं तो असली मंगलामुखी को भी बधाई देनी होगी। फर्जी मंगलामुखी अभद्रता या जबरदस्ती करते है तो उन्हें मारपीट कर गांव से भगा दे। अगर न माने तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करें। सिंघावली अहीर थाना प्रभारी देवेश कुमार सिंह का कहना है कि पहले लगाए गए पोस्टर हटवा दिए गए थे और अभी किसी जगह पर पोस्टर नहीं लगे है। बालैनी थाना प्रभारी रामनिवास का कहना है कि उनके क्षेत्र में पोस्टर नहीं लगे है।
विज्ञापन

--
क्रूरतापूर्वक मवेशी ले जाते तस्कर गिरफ्तार
बागपत। कोतवाली पुलिस ने कैंटर में क्रूरतापूर्वक 16 मवेशियों को हरियाणा से लाते हुए कनीजुद्दीन निवासी माता कालोनी बागपत को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। - संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें