फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानलेवा हमला करने के मामले में चार के खिलाफ मुकदमा, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में दो पक्षों में चुनाव रंजिश चल रही है। उनके बीच गली में गंदे कपड़े जलाने को लेकर झगड़ा हुआ था। दोनों पक्ष से पांच सदस्य घायल हुए थे। एक पक्ष की महिला ने बेटी से छेड़छाड़ व जलते हुए कपड़े ऊपर डालने का विपक्षियों पर आरोप लगाया था। दूसरे पक्ष के व्यक्ति ने जानलेवा हमला करने व परिवार की महिलाओं से अभद्रता करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने व्यक्ति की शिकायत के आधार पर महिला पक्ष के चार सदस्य तेजपाल, वेदपाल, अजित व धीर सिंह उर्फ धीरू के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि अजित व धीर सिंह उर्फ धीरू को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार करके जेल भेजा गया है।
विज्ञापन

युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या
दोघट। थाना क्षेत्र के एक गांव में पति-पत्नी के बीच चल रहे विवाद के कारण पति ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया गया है कि उसकी पत्नी काफी समय से मायके में रह रही है और उसने आने से इंकार कर दिया। परिवार के सदस्यों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया। दोघट थाना प्रभारी बिरजाराम का कहना है कि उनके संज्ञान में मामला नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें