फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत-पाकिस्तान मैच: पाक के समर्थन में पोस्ट डालने वाला वसीम गिरफ्तार, भेजा जेल, सीएम योगी ने दिए थे सख्त आदेश 

Sun, 31 Oct 2021 12:42 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बागपत

सार

टी-20 मैच में भारत की हार के बाद पाकिस्तान के समर्थन में नारे लगाने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसके बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया। सीएम योगी ने ऐसा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आदेश दिए थे।
विज्ञापन
बागपत पुलिस। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत-पाकिस्तान के बीच खेले गए टी-20 विश्व कप के पहले मैच में भारत की हार के बाद बागपत जनपद में खट्टा प्रह्लादपुर के व्यक्ति ने फेसबुक पर पाकिस्तान के समर्थन में नारे लगाए। इसके बाद ग्रामीणों ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन


भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार को हुए टी-20 विश्व कप के पहले मैच में भारत की टीम मैच हार गई थी। कुछ लोगों ने पाकिस्तान की जीत पर पाकिस्तान के समर्थन में मैसेज वायरल किए। मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने पाकिस्तान के समर्थन में नारे लगाने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई और देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए थे। 

यह भी पढ़ें: यूपी में रिश्वतखोरी के बड़े मामले: रंगेहाथ दबोचा गया ये अफसर, जांच में खुले बड़े राज, सच जानकर अफसर भी हैरान
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं खट्टा प्रह्लादपुर गांव के एक व्यक्ति ने फेसबुक पर पाकिस्तान के समर्थन में पोस्ट डाली थी। शुक्रवार को ग्रामीणों ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। शनिवार को पुलिस ने वसीम उर्फ सुक्कन पुत्र बाबू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उसे कोर्ट से जेल भेज दिया गया। उधर, थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी वसीम उर्फ सुक्कन को जेल भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें: बेटी की हत्या से बिखर गया परिवार: बूढ़े माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल, बोले- अब किसके सहारे जिएंगे हम

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें