फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्यारोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस ने दी दबिश

विज्ञापन
विज्ञापन
बिट्टू हत्याकांड
विज्ञापन

हिरासत में लिए गए युवक के परिजन सीओ से मिले, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग
बड़ौत। लोयन निवासी बिट्टू हत्याकांड में हत्यारोपियों की धरपकड़ के लिए रविवार को कोतवाली पुलिस ने कई गांवों में ताबड़तोड़ दबिशें दी, लेकिन कोई हाथ नहीं लगा। उधर, हिरासत में लिए गए युवक के परिजन सीओ से मिले और उसे निर्दोष बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग उठाई।
शुक्रवार की रात्रि लोयन गांव निवासी बिट्टू (28) पुत्र धर्मपाल की राजकुमार के घर के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड में मृतक के भाई रविंद्र पुत्र धर्मपाल ने कोतवाली में तहरीर देते हुए सुभाष व सुबोध पुत्रगण बिलेंद्र, रवि पुत्र ओमवीर, प्रमोद पुत्र हरवीर व दीपक पुत्र महावीर के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। रविवार को इसी हत्याकांड के खुलासे के लिए कोतवाली प्रभारी के नेतृत्व में गठित दो टीमों ने लोयन, मलकपुर, बावली व बड़ौत सहित अन्य जगहों पर दबिशें दी, लेकिन कोई हत्यारोपी नहीं पकड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, शनिवार को ही हिरासत में लिए गए आरोपी दीपक के परिजन सीओ हरीश भदौरिया से मिले। बताया कि इस हत्याकांड में दीपक बेगुनाह है। मृतक के भाई नीटू ने झूठा फंसाने के लिए जानबूझकर दीपक का नाम लिया है। उन्होंने बताया कि पहले दीपक के पास बिट्टू का फोन आया था। उसके बाद दीपक ने बिट्टू को फोन किया। इसका साक्ष्य दीपक के फोन में मौजूद है। इसकी सीडीआर निकालकर निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। सीओ ने उन्हें निष्पक्ष जांच करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर रामकुमार, हरपाल, सतपाल, भूपेंद्र, देवेंद्र, हरवीर, अनिल, सुनील शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें