फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने नाराज परिवार ने की गांव छोड़ने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने मनाया, कार्रवाई का दिया आश्वासन, परिवार ने निर्णय बदला
विज्ञापन

झगड़े के मामले में दूसरे वर्ग के लोगाें पर कार्रवाई न हो नाराज था परिवार
संवाद न्यूज एजेंसी
बिनौली (बागपत)। थाना क्षेत्र के एक गांव में दूसरे वर्ग के लोगों पर झगड़े के मामले में कार्रवाई न होने से नाराज अनुसूचित जाति के परिवार ने शनिवार को गांव छोड़ने की तैयारी कर ली। सूचना पर थाना पुलिस गांव पहुंची और परिवार को कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद ही पीड़ित परिवार ने अपना निर्णय बदल दिया।
विज्ञापन

तीन माह पूर्व एक गांव में दूसरे वर्ग और अनुसूचित जाति के लोगों के बीच झगड़ा हो गया था। दोनों पक्षों की महिलाओं ने एक दूसरे पर छेड़छाड़ के आरोप लगाकर बिनौली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। तनाव पूर्ण स्थिति को देखते हुए गांव में पुलिस फोर्स भी तैनात किया गया था। अनुसूचित जाति के लोगों का आरोप है कि पुलिस ने अब तक दूसरे वर्ग के लोगों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की। इससे आरोपियों के हौसले बढ़े हुए है। उनके साथ आये दिन गाली गलौज करते है। इससे नाराज परिवार ने शनिवार को गांव छोड़ने का निर्णय लिया और तैयारी भी शुरू कर दी। इस सूचना पर थाना प्रभारी संजय कुमार, एसआई सुशील कुमार गांव पहुंचे और परिवार से मिले। उन्हें कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इसके बाद ही पीड़ित परिवार ने अपना निर्णय बदला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें