बागपत में पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस के सामने रविवार रात को बारिश व तेज हवा के कारण पेड़ टूटकर बिजली के तारों पर गिर गए। इससे खंभे भी टूट गए और वहां विद्युत आपूर्ति भी ठप्प हो गई।
एसडीओ गोपाल ने बताया कि सोमवार को दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस के सामने पेड़ टूटकर लाइन पर गिरने से खंभे क्षतिग्रस्त हो गए। इस बारे में सोमवार सुबह पता चलने पर कर्मचारियों ने उनको ठीक करने का कार्य शुरू किया।
एसडीओ के अनुसार खंभे टूटने से 35 घरों की बिजली बाधित है और उसे मंगलवार तक सुचारु करा दिया जाएगा।