फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों को लेकर फार्मासिस्ट ने दो घंटे कार्य का बहिष्कार कर धरना दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
मांगें पूरी न होने पर 16 दिसंबर से हड़ताल की चेतावनी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत/बड़ौत/खेकड़ा। मांगों को लेकर फार्मासिस्ट का विरोध प्रदर्शन जारी है। बृहस्पतिवार को फार्मासिस्ट ने मांगों को लेकर सुबह दो घंटे धरना देकर कार्य का बहिष्कार किया। उन्हाेंने मांगें पूरी न होने पर 16 दिसंबर से पूर्ण रुप से हड़ताल की चेतावनी दी है।
डिप्लोमा फार्मासिस्ट का संवर्ग के उच्च पदों के वेतनमान योग्यता के अनुसार प्रदान करने, प्रभार भत्ता बढ़ाने, पदनाम परिवर्तित करने, उपकेंद्र व वेलनेस सेंटर पर तैनात किए जाने वाले सीएचओ की शैक्षिक योग्यता में डिप्लोमा फार्मेसी/बैचलर फार्मेसी को शामिल करने सहित 20 मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन जारी है। फार्मासिस्ट ने बृहस्पतिवार को दो घंटे कार्य का बहिष्कार कर सीएचसी में धरना दिया। उन्होंने मांगे जल्द पूरी न होने पर 16 दिसंबर से कार्य का बहिष्कार कर हड़ताल की चेतावनी दी। इस मौके पर संरक्षक मुकेश कुमार शर्मा, जिलामंत्री बृजेश शर्मा, संगठन मंत्री मोहित त्यागी, मुकेश गिरी, निधि शर्मा, रविंदर, सुशील कुमार सिंह, वीरसैन मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, बड़ौत में प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में तैनात फार्मेसिस्टों ने बृहस्पतिवार को सीएचसी में एकत्रित होकर प्रदर्शन किया। कहना था कि संगठन की मांगों को लेकर लगातार प्रदेश सरकार अनदेखी कर रही है। इस कारण चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग उत्तर प्रदेश में फार्मेसी संवर्ग आंदोलन करने को मजबूर है। उनकी मुख्य मांगे फार्मेसी संवर्ग में अराजपत्रित पदों को भरने, कार्य दायित्व के अनुरूप ग्रेड पे 4600 का स्थापन वेतनमान देने संबंधी मांगे शामिल है। प्रदर्शन करने वालों में धर्मेंद्र, ओमवीर सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

खेकड़ा में भी पुरानी पेंशन बहाली को लेकर सीएचसी पर फार्मासिस्टों ने दो घंटे का कार्य बहिष्कार किया। इस दौरान धर्मेंद्र सिंह, पवेंद्र कुमार, संजीव सांगवान, सुंदर, संजय कुमार, अशोक, दीपक आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें