फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 अगस्त को 20 केंद्रों पर दो पालियों में 15322 परीक्षार्थी देगें पीईटी की परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
सीसीटीवी से की जाएगी निगरानी, केंद्रों पर तैनात रहे पुलिस बल
विज्ञापन

अफवाह फैलाने वाले तत्वों पर रहेगी प्रशासन की खास नजर
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जिले में 24 अगस्त को 20 केंद्रों पर पीईटी (प्रील्मिनरी एलिजिब्लिटी टेस्ट) की परीक्षा आयोजित कराई जाएगी। दो पालियों में 15 हजार 322 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा शांतिपूर्ण कराने के लिए केंद्रों पर पुलिसबल तैनात रहेगा और सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी। अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। डीएम राजकमल यादव ने शनिवार को अधिकारियों व शिक्षकों को परीक्षा संबंधी निर्देश दिए हैं।
जिलाधिकारी ने कलक्ट्रेट सभागार में कहा कि 24 अगस्त को अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की परीक्षा होगी। इसके लिए जिले में 20 परीक्षा केंद्र बनाए हैं। दो पालियों में 15 हजार 322 परीक्षार्थी शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि परीक्षा नकलविहीन कराने के लिए केंद्र में मोबाइल, डिवाइस घड़ी की अनुमति नहीं रहेगी। परीक्षा केंद्र प्रभारियों को परीक्षा स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी कराने के निर्देश दिए। उन्होंने परीक्षा केंद्र पर विद्युत व पानी व्यवस्था सुचारू करने और परीक्षार्थियों को कोरोना गाइडलाइन का पालन कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि असामाजिक तत्वों पर पर पैनी नजर रखी जाएगी। एलआईयू, एसटीएफ सिविल कपड़ों में भ्रमण पर रहेगी। सभी टीमें असामाजिक तत्वों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाएंगी। मुन्ना भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। जिले में प्रथम पाली सुबह दस से 12 बजे व दूसरी पाली तीन बजे से पांच बजे तक होगी। बैठक में एडीएम अमित सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक रवींद्र सिंह, अन्य अधिकारी व शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन

इन केंद्रों पर होगी परीक्षा
जिला विद्यालय निरीक्षक रवींद्र सिंह ने बताया कि परीक्षा के लिए जिले में श्री यमुना इंटर कॉलेज, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, डीएवी पब्लिक स्कूल, लक्ष्य पब्लिक स्कूल, महाराजा अग्रसेन हायर एजूकेशन, श्रीराम कॉलेज, गांधी विद्या इंटर कॉलेज खेकड़ा, जैन इंटर कॉलेज खेकड़ा, नेहरू इंटर कॉलेज पिलाना, आर्य विद्यालय इंटर कॉलेज तेड़ा, जनता वैदिक इंटर कॉलेज बड़ौत, जनता वैदिक डिग्री कॉलेज बड़ौत, दिगंबर जैन इंटर कॉलेज बड़ौत, दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज बड़ौत, किस्तु ज्योति कांवेट स्कूल बड़ौत, जेपी पब्लिक स्कूल बड़ौत, डीएवी इंटर कॉलेज अग्रवाल मंडी टटीरी को केंद्र बनाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें