फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों को जल संरक्षण के प्रति किया जागरुक

विज्ञापन
बागपत के पक्काघाट पर एनएसएस शिविर में लोगो को पानी से बचाव के लिए जागरूक करती एसपीआरसी डिग्री का? - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
बागपत। सम्राट पृथ्वीराज डिग्री कॉलेज के एनएसएस शिविर के चौथे दिन स्वयंसेवकों ने जल संरक्षण दिवस मनाया। डीएम राजकमल यादव ने शिविर का निरीक्षण कर स्वयंसेवकों को लोगों को जागरूक करने और अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

शिविर का शुभारंभ ईश प्रार्थना से किया गया। इसके उपरांत स्वयंसेवकों को व्यायाम का महत्व बताया। मुख्य अतिथि नेहरू युवा केंद्र के जिला समन्वयक अरुण तिवारी कहा कि बागपत के दो ब्लॉक डार्क जोन में है। उन्होंने जल संरक्षण के लिए लोगों को जागरूक करने का आह्वान किया। स्वयंसेवकों ने नगर की कश्यप बस्ती, ईदगाह, बड़ौत रोड में घर-घर जाकर लोगों को जल संरक्षण के बारे में जागरूक किया। स्वयंसेवकों ने दीवारों पर जल बचाने के लिए स्गोलन लिखे। शिविर में कार्यक्रम अधिकारी डॉ प्रदीप ढाका, डॉ गीता व गुलफ्शा, चारू सचान, शिवानी भाटी, शुषमा त्यागी, सोनिया चौहान, प्रियांशी, तनु, वर्षा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें