फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: हरियाणा रोडवेज बस के भरोसे जनपद के यात्री

Wed, 24 Jan 2024 07:56 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत, बड़ौत। जनपद के यात्री सोनीपत जाने के लिए हरियाणा रोडवेज के भरोसे हैं। बड़ौत डिपो की एक भी बस का संचालन सोनीपत व हरियाणा के लिए नहीं होता। ऐसे में रोजाना यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए या तो डग्गामार वाहनों में सफर करना पड़ रहा है या फिर अपने निजी वाहनों में। इसको लेकर यात्रियों में रोष पनपता जा रहा है।
विज्ञापन


बड़ौत से सोनीपत की दूरी मात्र 30 किलोमीटर है। यहां से प्रतिदिन सैकड़ों यात्री सोनीपत, बहालगढ़, मुरथल, पानीपत आदि जगहों के लिए जाते हैं, लेकिन यहां से बड़ौत डिपो की बसों का संचालन न होने के कारण यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अधिकांश यात्री हरियाणा राेडवेज बस के भरोसे रहते हैं, यदि किसी कारणवश हरियाणा रोडवेज बस न आए, तो यात्रियों को मजबूरन डग्गामार वाहनों में ही सफर करना पड़ता है।
- ये बोले यात्री
- बड़ौत डिपो से बसों का संचालन सोनीपत के लिए न होने की वजह से यात्रियों को डग्गामार वाहनों में सफर करना पड़ रहा है। - सुभाष बालियान
- हरियाणा डिपो की बसें ही जनपद में सवारियां उठाने के लिए आती हैं। इसके अलावा कोई अन्य व्यवस्था परिवहन विभाग ने नहीं की है। इससे यात्री परेशान रहते हैं। - मनोज कुमार
विज्ञापन


वर्जन- पहले बड़ौत डिपो की बस चलतीं थीं, लेकिन अब हरियाणा सरकार से अनुमति प्राप्त नहीं हो रही है। सोनीपत के लिए बड़ौत डिपो की बसों के संचालन की कोशिश की जा रही है। - ममता अग्रवाल एआरएम बड़ौत।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें