बागपत। तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत बुधवार को जिला अस्पताल में चेकिंग अभियान चलाया गया। नोडल अधिकारी डिप्टी सीएमओ डॉ. अजेंद्र मलिक ने दो लोगों को परिसर में धूम्रपान करते हुए पकड़ा। उन्होंने दोनों लोगों के 50-100 रुपये के चालान कर लोगों को धूम्रपान न करने और इससे दुष्प्रभाव के बारे में जागरुक किया।
डॉ. अजेंद्र मलिक ने बताया कि बुधवार को जिला अस्पताल में चेकिंग के दौरान मोहम्मद अय्यूब निवासी माता काॅलोनी बागपत और मोहम्मद मोमीन निवासी बागपत को धूम्रपान करते हुए पकड़ा। दोनों लोगों को चालान कर भविष्य में अस्पताल परिसर में धूम्रपान न करने की नसीहत दी गई। इसके अलावा लोगों को धूम्रपान न करने के लिए जागरुक किया। उन्होंने बताया कि धूम्रपान और तंबाकू का सेवन करने से सांस, फेंफड़े का कैंसर, टीबी, दिल की बीमारी, ब्रेन स्ट्रोक और ब्लड प्रेशर का खतरा बढ़ जाता है। उन्होंने लोगों को बीमारी से बचाव के लिए तंबाकू का सेवन न करने के लिए जागरुक किया। इस मौके पर काउंसलर सविता चिकारा भी मौजूद रहीं।