फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी के अपहरण की धमकी से दहशत में परिवार

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में बेटी के अपहरण की धमकी से पूरा परिवार दहशत में है। आरोप है कि युवक पहले घर में घुसकर छेड़छाड़ कर चुका है और पुलिस ने अभी तक उसे नहीं पकड़ा है। परिजनों ने एसपी से आरोप को गिरफ्तार कराने की मांग की है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी अनुसूचित जाति के व्यक्ति ने बताया कि वह बीती आठ अगस्त की सुबह मजदूरी करने गया था। उसकी पत्नी भी खेत में गई हुई थी। आरोप है कि गांव के दूसरी जाति के दो युवकों ने मकान में घुसकर उसकी बेटी से छेड़छाड़ की तथा कपड़े फाड़ दिए थे। उसके चिल्लाने पर भतीजी वहां पहुंची तो उससे भी छेड़छाड़ की गई। इसके बाद आरोपी भाग गए। पीड़ित की ओर से उनके खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया। इसके बावजूद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार नहीं किया। आरोप है कि वे समझौता करने का दबाव बना रहे हैं। ऐसा नहीं करने पर उसकी बेटी का अपहरण कर हत्या कर देने की धमकी दे रहे हैं। एसपी नीरज कुमार जादौन ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें