फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत सचिवों ने कार्य का बहिष्कार का लिया निर्णय

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली। जनपद के समस्त ग्राम विकास अधिकारी और ग्राम पंचायत अधिकारियों ने शनिवार को बिनौली गांव में बैठक की। वक्ताओं ने जिला समन्वय समिति के अध्यक्ष प्रमोद शर्मा को निलंबित करने पर आक्रोश जताते हुए कार्य का बहिष्कार करते हुए 28 सितंबर से विकास भवन में धरना देने का निर्णय लिया है। जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह के निलंबन की भी मांग की है।
विज्ञापन

पंचायत सचिवों का कहना था कि जिला पंचायत राज अधिकारियों ने हठधर्मिता दिखाते हुए जिला समन्वय समिति के अध्यक्ष प्रमोद शर्मा निलंबित किया है, जो गलत है। इसे कतई बर्दास्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने सर्वसम्मति से कार्य का बहिष्कार कर प्रमोद शर्मा का निलंबन वापस करने की मांग की। जब तक जिला पंचायत राज अधिकारी का निलंबन नहीं हो जाता एकजुट होकर लड़ाई लड़ने का निर्णय लिया है। उन्होंने 28 सितंबर को विकास भवन में धरना देने एलान किया। सभी ने संबंधित अधिकारी को लिखित रूप में डोंगल जमा कराने का भी निर्णय लिया। बैठक में जोनी चौधरी, अनिल मान, विपुल तोमर, विक्रम तोमर, अंकुर भारद्वाज, मोहित उज्ज्वल, प्रशांत अहलावत, अवनीश, दीपक, भूपेंद्र, डॉ. प्रेम, सुनील बंसल, कृष्ण कुमार, रविंद्र यादव, अजय रुहेला, विजित तोमर, मनीष, नितिन शर्मा, संजय खोखर, रूपेश राठी सहित सफाई कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें