फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां पद्मावती के जयकारों से गूंजा पद्मावती धाम

विज्ञापन
भक्ति आराधना कार्यक्रम मे शामिल श्रद्वालु - फोटो : KAHKRA
विज्ञापन
मां पद्मावती के जयकारों से गूंजा पद्मावती धाम
विज्ञापन

खेकड़ा। बड़ागांव मार्ग पर निर्भय एंकलेव स्थित श्री पार्श्वनाथ धरणेंद्र पद्मावती धाम जैन मंदिर में आयोजित भक्ति आराधना कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने मां पद्मावती की पूजा अर्चना की। मां पद्मावती को समर्पित मनमोहक भजनों की धुनों पर श्रद्धालु भाव विभोर होकर झूम उठे।
रविवार की सुबह दस बजे मंदिर मे मां पद्मावती की भक्ति आराधना कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ णमोकार मंत्र के साथ हुआ। श्रद्धालुओं ने मंदिर को मनमोहक ढंग से सजाकर मां पद्मावती की विशेष पूजा अर्चना की। संगीत मंडली द्वारा मां पद्मावती को समर्पित मनमोहक भजनों की प्रस्तुति पर श्रद्धालु भाव विभोर होकर झूम उठे। मां पद्मावती के जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठा। आरती के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। आराधना कार्यक्रम में शामिल श्रद्धालुओं ने आर्यिका सरस्वती माता का आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान जनेश्वर दयाल जैन, नरेश जैन, अंकुश जैन, राहुल जैन, मनोज जैन, विदित जैन, विपिन जैन, अशोक जैन, हिमांशु जैन, संदीप जैन, आशीष जैन, सुनील जैन, विकास जैन, मयंक जैन, अमित जैन, प्रदीप जैन, प्रवीन जैन, संदीप जैन आदि श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें