खेकड़ा। क्षेत्र के ग्राम लहचौड़ा में प्रसव के दौरान एक महिला की मौत हो गई। रविवार सुबह ग्राम लहचौड़ा निवासी शौकत की पत्नि गुड्डी को प्रसव पीड़ा हुई। गांव में रहने वाली दाई ने घर पहुंचकर प्रसव कराया। शौकत ने बताया कि बच्चे को जन्म देने के बाद गुड्डी की हालत बिगड गई। उन्होंने 108 एंबुलेंस को बुलाया और उसको लेकर खेकड़ा सीएचसी पर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने गुड्डी को मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों ने महिला की मौत की सूचना खेकड़ा कोतवाली में पुलिस को फोन कर दे दी। महिला की मौत होने से परिवार में कोहराम मच गया। उधर सीएचसी अधीक्षक मुकेश कुमार ने नगर क्षेत्र के लोगो से सभी प्रसव अस्पताल में कराने की अपील की।