चांदीनगर। ललियाना गांव के बाद अब क्षेत्र के गढ़ी कलंजरी और चमरावल गांव में बुखार का प्रकोप बढ़ रहा है। दोनों गांवों के लगभग 15 लोग बुखार से पीड़ित है। ग्रामीणों ने गांवों में स्वास्थ्य कैंप लगाकर जांच कराने की मांग की है।
गढ़ी कलंजरी व चमरावल गांव में वायरल बुखार का प्रकोप बढ़ रहा है। दोनों गांव के लगभग 15 बच्चे और अन्य लोग वायरल बुखार से पीड़ित है। गढ़ी कलंजरी के भाजपा नेता नरेश वर्मा ने बताया कि कुछ दिन से गांव में लोग खांसी, जुकाम व बुखार से पीड़ित है। ग्रामीण को उपचार के लिए प्राइवेट अस्पतालों का सहारा लेना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि गांव में सोनू जाटव, ज्ञानी, अरुण, अमित, प्रदीप, कपिल, सुमित बुखार से पीड़ित है। ग्रामीणों ने गांव में स्वास्थ्य कैंप लगवाकर जांच कराने की मांग की है।