-कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रन फाउंडेशन की ओर से चलाया जा रहा है अभियान
फोटो- 20
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रन फाउंडेशन की ओर से देश में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के अंर्तगत जनहित फाउंडेशन की ओर से बागपत को बाल विवाह से मुक्त/बाल अपराध मुक्त बनाने के लिए स्कूल, कॉलेज, ग्राम पंचायत व शहरी क्षत्रों में बाल विवाह के खिलाफ शपथ दिलाई जा रही है। जिले की 150 से अधिक ग्राम पंचायतों में बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। फाउंडेशन की निर्देशिका अनीता राणा मलिक ने बताया कि संस्था की ओर से बागपत में लगभग डेढ़ लाखा लोगों को बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के अंर्तगत शपथ दिलाई जा चुकी है।
हापुड़ में होने वाले सम्मेलन में पहुंचने का आह्वान
बागपत। भाजपा के जिला कार्यालय पर कार्यकर्ताओं की बैठक हुई, जिसमें 15 अक्तूबर को हापुड़ में होने वाले अनुसूचित जाति के सम्मेलन को लेकर चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय ने बताया कि सम्मेलन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ संबोधित करेंगे। उन्होंने सम्मेलन को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपकर अधिक से अधिक संख्या में हापुड़ पहुंचने का आह्वान किया। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष कुलदीप भारद्वाज, मंडल अध्यक्ष व संयोजक कपिल देव, संजय उपाध्याय, सुनील दीक्षित, सत्येंद्र प्रजापति, अमित उपाध्याय मौजूद रहे।
राजकीय की छात्राओं ने निकाली रैली
बागपत। नारी सुरक्षा एवं सम्मान अभियान के अंतर्गत सोमवार को राजकीय इंटर कालेज बागपत की छात्राओं ने रैली निकाली गई। रैली का शुभारंभ राज्य मंत्री केपी मलिक, डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह और एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने हरी झंडी दिखाकर किया। रैली विद्यालय से शुरू होकर दिल्ली सहारनपुर हाईवे से होते हुए कलक्ट्रेट पहुंची, जहां राष्ट्रगान के साथ रैली का समापन किया गया। रैली में नेहरु युवा केंद्र, मंगल दल, भारत स्काउट एंड गाइड का सहयोग रहा। इस मौके पर सीडीओ हरेंद्र सिंह, सीएमओ डॉ़ महावीर सिंह, एएसपी मनीष मिश्र सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।