-नोएडा में हुई 15 अक्तूबर को राज्य स्तरीय ओपन किक बाक्सिंग प्रतियोगिता
फोटो नंबर 16केएआर 1
संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा। नोएडा में 15 अक्तूबर को राज्य स्तरीय ओपन किक बाक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें खेकड़ा की मुस्कान एकेडमी के खिलाड़ियों ने भी भाग लिया।
कोच मुस्कान शर्मा ने बताया कि एकेडमी के खिलाड़ी मयंक कश्यप, अंश यादव, कार्तिक यादव, तालिब मलिक, साकिब, अजार, शाकिर, आरिश, अभिनव, वैभव, राखी, काजल ने गोल्ड मेडल, आयुष, हनुमंत दक्ष, दुर्गा ने सिलवर मेडल जीतकर जनपद का नाम रोशन किया। वहां से लौटने पर सभी खिलाड़ियों का स्वागत किया गया।