फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चैम्पियनशिप के दूसरे दिन बागपत के शूटरों का रहा दबदबा

विज्ञापन
जौहड़ी के एकलव्य स्पोर्ट्स शूटिंग क्लब पर निशाना लगाते शूटर। - फोटो : BARAUT
विज्ञापन
जौहड़ी के एकलव्य स्पोर्ट्स शूटिंग क्लब में चल रही है चार दिवसीय तीसरी शूटिंग चैंपियनशिप
विज्ञापन

बिनौली (बागपत)। जौहड़ी के एकलव्य स्पोर्ट्स शूटिंग क्लब पर चल रही चार दिवसीय तीसरी एकलव्य शूटिंग चैंपियनशिप के दूसरे दिन मंगलवार को जनपद बागपत के शूटरों का दबदबा रहा।
विज्ञापन

चैंपियनशिप का शुभारंभ अर्जुन अवार्डी पहलवान शौकेंद्र तोमर ने फीता काटकर और रेंज पर निशाना लगाकर किया। चैंपियनशिप में विभिन्न स्पर्धाओं के हुए मैचों में 10 मीटर एयर पिस्टल आईएसएसएफ यूथ मैन में साहिल बागपत 580, इसी स्पर्धा के महिला वर्ग में युविका तोमर बागपत 580, 10 मीटर एयर पिस्टल एन आर यूथ मैन में हर्ष शर्मा बागपत 389, इसी स्पर्धा के महिला वर्ग में प्राची सहारनपुर 380, एयर राइफल यूथ वुमन एनआर में आयशा खान सहारनपुर 395, एयर पिस्टल सब यूथ एनआर यूथ मैन अर्पित तोमर गाजियाबाद 182, एयर पिस्टल सब यूथ वुमन में तनिष्का तोमर गाजियाबाद 138 अंक के साथ चैंपियनशिप में बढ़त बनाए हुए हैं। चैंपियनशिप में आयोजक रेंज कोच बिट्टू खान ने अतिथियों को सम्मानित कर उनका आभार व्यक्त किया। चैंपियनशिप हसन मलिक, अप्सरा चौधरी, सिंपल चौधरी, बाबू, सनव्वर श्योरान, आकाश तोमर, वाजिद अली, मुकुल चौधरी, शिल्पा चौधरी, कपिल आदि ऑफिसियल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें