फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन से कुचलकर अधेड़ की दर्दनाक मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली। मेरठ बड़ौत मार्ग पर शेखपुरा गांव के सामने किसी वाहन चालक ने पैदल जा रहे अधेड़ व्यक्ति को कुचल दिया। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक संजय उम्र 50 वर्ष पुत्र दया चंद बरनावा गांव के रहने वाले थे। वह सोमवार की रात्रि में बिनौली से पैदल चलकर अपने गांव बरनावा जा रहा थे कि मेरठ बड़ौत मार्ग पर शेखपुरा गांव के सामने पीछे से आ रहे एक वाहन के चालक ने उन्हें कुचल दिया। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंचीं पुलिस ने शव की शनाख्त कर परिजनों को सूचना दी। हादसे की सूचना मिलते ही दयानंद के चाचा सलेक चंद, पत्नी सुनीता, पुत्र गौरव, पुत्रवधू राखी, पुत्री, रानी, शालू, प्रीति, टीना का रोते रोते बुरा हाल हो गया। पुलिस ने रात्रि में ही शव पोस्टमार्टम के लिए बागपत भेजा। देर रात्रि में ही मृतक के पुत्र गौरव ने बिनौली थाने में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें