फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम सचिव व ग्राम पंचायत ने दिया जिम को खाली करने का नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। ग्राम सचिव व ग्राम पंचायत ने गांव के सचिवालय के एक कक्ष में चल रहे जिम को खाली कराने का नोटिस जारी किया है। इस पर बुधवार को जिम के कोच व तैयारी करने वाले युवा कलक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने डीएम से जिम को खाली न कराए जाने की गुहार लगाई।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट पहुंचे कोच भीम सिंह व खिलाड़ियों का कहना है कि सचिवालय के कक्ष में वर्षों से जिम का संचालन किया जा रहा है। जिम में तैयारी करने वाले खिलाड़ी नेशनल स्तर पर पदक जीतकर जिले का नाम रोशन कर रहे हैं। बच्चों को प्रतियोगिताओं की तैयारी के लिए वेट लिफ्टिंग संघ और जिला क्रीड़ाधिकारी की ओर से सामान उपलब्ध कराया गया है। ग्राम सचिव ने जिम को खाली करने का नोटिस जारी किया है। इससे उन्हें प्रतियोगिताओं की तैयारी करने के लिए परेशानी का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने डीएम से ग्राम पंचायत व सचिव को जिम खाली न कराने के निर्देश जारी करने का आग्रह किया है। इस मौके पर रमेश कुशवाह, आयुष ठाकुर, बादल कुमार, कपिल, तुषार चौधरी, देव, राज, अक्षित, अर्पित, अरुण कुमार, अक्षय राणा, रूपेश राणा, अंकित समेत काफी संख्या में खिलाड़ी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें