फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ में सम्मानित होंगे पावरलूम उद्यमी योगेंद्र जैन

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा। खेकड़ा निवासी उद्यमी योगेंद्र जैन को खादी कपड़ा निर्यात में प्रदेश में राज्य निर्यात पुरस्कार में प्रथम स्थान मिला है। 28 दिसंबर को लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उन्हे सम्मानित करेंगे। बता दें कि योगेंद्र जैन करीब 40 वर्षों से खादी कपडे़ का व्यापार कर रहे है। उनकी कड़ी मेहनत का ही नतीजा है कि उनकी फर्म वीवटेक्स प्रदेश में सर्वाधिक कपड़ा विदेशों को निर्यात कर रही है। निर्यात प्रोत्साहन ब्यूरो उत्तर प्रदेश ने फर्म का चयन निर्यात में प्रदेश में प्रथम स्थान पर किया है। पुत्र गौरव जैन ने बताया कि उनकी फर्म ने कोरोना संक्रमण के बावजूद वर्ष 2021 में 146 करोड़ रुपये के पावरलूम उत्पाद बेडशीट, पर्दे, कुशन कवर आदि का निर्यात अमेरिका और यूरोप के देशों में किया है। राज्य निर्यात प्रोत्साहन ब्यूरो ने 28 दिसंबर को पुरस्कार के लिए लखनऊ आमंत्रित किया है। बताया कि उनकी फर्म हजारों परिवारों को रोजगार दे रही है। इससे कस्बे और क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें