गरीब कल्याण सभा को संबोधित करेंगे मंत्री सुरेश खन्ना व राज्यमंत्री दिनेश खटीक
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शुक्रवार को बागपत के अलावा गोरखपुर, अलीगढ़, रायबरेली, जौनपुर, सिद्धार्थ के जिला कार्यालय का वर्चुअल उद्घाटन करेंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश अध्यक्ष भी मौजूद रहेंगे।
कार्यालय उद्घाटन कार्यक्रम के लिए बृहस्पतिवार को जिला अध्यक्ष सूरजपाल सिंह ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर जिम्मेदारी सौंपी। जिला अध्यक्ष ने बताया कि केंद्र में भाजपा सरकार के आठ वर्ष पूर्ण होने पर शुक्रवार को दिल्ली सहारनपुर रोड स्थित आशीर्वाद रिसोर्ट में गरीब कल्याण सभा का आयोजन किया जाएगा। सभा में वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना, जल शक्ति राज्यमंत्री दिनेश खटीक, क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल व सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह संबोधित करेंगे। सभा में राज्यमंत्री केपी मलिक, विधायक योगेश धामा, विधायक सहेद्र सिंह रमाला, जिला प्रभारी हिमांशु मित्तल व भाजपा के जिला पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।