फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैनो यूरिया भविष्य की खेती के लिए महत्वपूर्ण

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली (बागपत)। खंड विकास मुख्यालय पर बुधवार को कृषक सेवा सहकारी समिति के तत्वावधान में इफ्को नैनो यूरिया तरल आधारित विकास खंड स्तरीय किसान संगोष्ठी हुई। इसमें कृषि विशेषज्ञों ने नैनो यूरिया का प्रयोग कर अच्छा फसल उत्पादन लेने के टिप्स दिए।
विज्ञापन

वरिष्ठ प्रबंधक इफ्को डॉ. ब्रजपाल सिंह ने किसानों को बताया कि यूरिया की तुलना में नैनो तरल यूरिया का उपयोग करने से फसलों की गुणवत्ता बढ़ती है। यह सभी फसलों के लिए उपयोगी होती है। सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता बागपत मोहसिन जमील ने बताया कि यूरिया के माध्यम से फसलों को 50 फीसद नाइट्रोजन मिल पाता है, जबकि इफ्को नैनो तरल यूरिया का फसलों में छिड़काव करने पर 80 फीसद नाइट्रोजन फसलों को प्राप्त होती है। इसके चलते किसानों को नैनो तरल यूरिया का प्रयोग करना चाहिए। संगोष्ठी में चेयरपर्सन संजू चौधरी, सचिव संजय कुमार, धर्मवीर राणा, संजीव राणा, एडीओ प्रवेंद्र सिंह आदि ने भी किसानों को अधिक फसल उत्पादन के गुर बताए। गोष्ठी की अध्यक्षता संचालक उपभोक्ता सहकारी संघ प्रवीण तोमर ने की तथा संचालन पूर्व एडीओ योगेंद्र मलिक ने किया। संगोष्ठी में प्रधान उपेंद्र धामा, पूर्व प्रधान वेदपाल धामा, ओमवीर सिंह तोमर, जयपाल सिंह, राजू तोमर, रमेश चंद चौहान, अनिल धामा, भारत सिंह, सुनील धामा, यशवीर सिंह, नरेंद्र आदि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें