बागपत। जैतपुर निवासी राजमिस्त्री को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पुलिस ने उसके साले विपिन को गिरफ्तार कर जेल भेज दियस़ मामले में पत्नी व दूसरा साला फरार है।
दिल्ली के जैतपुर गांव निवासी अनुज कुमार ने कोतवाली में शिकायत देकर मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें उसने भाई विकास से अभद्रता कर आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में उसकी पत्नी सपना, साले नीतीश व विपिन पर आरोप लगाया था। सीओ अनुज मिश्रा का कहना है कि आरोपी विपिन को जेल भेज दिया। वहीं, मृतक के भाई समेत काफी संख्या में परिजन बुधवार को एसपी कार्यालय पहुंचे। वहां अनुज ने शिकायत कर विकास की हत्या होने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट बदलने का आरोप लगाया। संवाद