पुलिस ने कार को रुकने का इशारा किया। पुलिस को देखकर कार सवार लोग नीचे उतर कर फायरिंग करते हुए जंगल की ओर भागने लगे। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी।
पुलिस की मुठभेड़ में एक आरोपी खालापार थाना क्षेत्र के गांव वहलना निवासी अर्जुन पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पकड़े गए अन्य चोरों ने अपने नाम जनपद मेरठ के लिसाड़ी गेट निवासी जान मोहम्मद व अनीश, जनपद मेरठ के थाना सरधना क्षेत्र के गांव मदारपुर निवासी मनोज, थाना खतौली क्षेत्र के भूड़ निवासी गुफरान और आसिफ बताएं हैं।
गिरफ्तार चोरों के कब्जे से पुलिस ने कार तमंचे, कारतूस, चाकू ट्रांसफार्मर चोरी करने के उपकरण, चोरी किया गया सामान तथा 80 हजार रुपये की नगदी बरामद की है। सीओ ने बताया कि गिरफ्तार चोरों के खिलाफ विभिन्न थानों में दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं। आरोपियों का चालान कर दिया गया है।