फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: बाबा रामदेव और भाजपा सरकार के बारे में ये क्या बोल गए भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत, पढ़ें खबर

Thu, 10 Apr 2025 07:21 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बागपत

सार

भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत बृहस्पतिवार को दोघट कस्बा पहुंचे। यहां उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि गेंहू कटाई, गन्ना कटाई, गन्ना बुआई के साथ किसानों के सामने सरकार से अपनी जमीन बचाने की लड़ाई है। 
विज्ञापन
बागपत पहुंचे चौधरी राकेश टिकैत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि भाजपा सरकार मंदिर और श्मशान घाट की भूमि पर कब्जा करा रही है। योग गुरू बाबा रामदेव के शर्बत जिहाद वाले बयान पर कहा कि बाबा होकर राजनीतिक भाषा बोलने से बचना चाहिए। 
विज्ञापन

 

चौधरी राकेश टिकैत बृहस्पतिवार को दोघट कस्बे में राजेंद्र चौधरी के आवास पर पहुंचे। पत्रकारों को वार्ता के दौरान टिकैत ने कहा कि सरकार मंदिर, श्मशान घाट एवं पट्टे आदि की भूमि पर कब्जा करा रही है। हाईवे में जा रही किसानों की भूमि पर जबरन कब्जा किया जा रहा है, उन्हे मुआवजा नहीं दिया जा रहा। सरकार को हाईवे में गई भूमि का मुआवजा देना होगा, वरना आंदोलन शुरू होगा। 
 

कहा कि किसानों को इस समय चार लड़ाई लड़नी पड़ रही हैं। खेत में गेंहू कटाई, गन्ना कटाई, गन्ना बुआई के साथ सरकार से अपनी जमीन बचाने की लड़ाई है। योग गुरू बाबा रामदेव के शर्बत जिहाद वाले बयान पर बोले कि स्वामी होकर राजनीतिक भाषा न बोलें, सरकार का पता नहीं कब बदल जायेगी। 
 
विज्ञापन

वक्फ बिल के सवाल पर कहा कि वो अपनी लड़ाई लड़ रहे हैं, हम किसानों की भूमि बचाने की अपनी लड़ाई लड़ रहे हैं। सभी को एकजुट होकर लड़ाई लड़नी होगी। इसके बाद राकेश टिकैत बामनौली, थल, कासिमपुर खेड़ी आदि स्थानों पर कार्यक्रमों में पहुंचे। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख कुलदीप तोमर, राजेंद्र चौधरी, गजेंद्र चौधरी, यशपाल सिंह, राजीव कुमार, रामकुमार सिंह, बिजेंद्र प्रधान, कृष्णपाल आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें...
दीपक हत्याकांड: जेल में बेटे के लिए तड़प रही शिवानी, अस्पताल में भर्ती, पति की हत्या का नहीं कोई पछतावा    
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें