फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: क्रिकेट में मुजफ्फरनगर ने हलालपुर की टीम को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो - 4
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
छपरौली। कस्बा छपरौली में स्वर्गीय रामकुमार शर्मा मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता में सोमवार को मुजफ्फरनगर और हलालपुर की टीम के बीच मैच खेला गया। इसमें मुजफ्फरनगर की टीम ने हलालपुर की टीम को पांच विकेट से हराया।
विज्ञापन

मैच में हलालपुर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 119 रन बनाए। मैच में हलालपुर की टीम की ओर से मनीराम ने 32 रन बनाए। मुजफ्फरनगर की टीम के गेंदबाज शिव ने दो ओवर में 6 रन देकर तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुजफ्फरनगर की टीम ने 15 ओवर में 120 रन बनाकर मैच जीत लिया। मैच में मुजफ्फनगर के गेंदबाज शिव को मैन ऑफ द मैच चुना गया। मैच में सतेंद्र खोखर और धीरेंद्र कुमार अंपायर रहे। इस मौके पर बब्लू, पप्पू, सतेंद्र, विकास मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें