फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: पत्नी ने मायके से आने से किया इंकार, पति ने फांसी लगाकर दी जान, बेटे की मौत से परिजन गमगीन

Tue, 27 Feb 2024 09:03 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत

सार

Baghpat News : पत्नी ने मायके से आने से इंकार किया तो पति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक की मौत से परिजन गमगीन हैं।
विज्ञापन
बागपत पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत जनपद के बड़ौत में एक युवक ने सोमवार देर रात इसलिए फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, क्योंकि मायके से उसकी पत्नी ने आने से इंकार कर दिया था। युवक की मौत से जहां परिजन गमगीन हैं। वहीं, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

नगर निवासी तनु पुत्र कृष्णपाल की बिनौली थाना क्षेत्र के गल्हैता गांव निवासी युवती के साथ कुछ साल पहले शादी हुई थी। मामूली कहासुनी को लेकर पत्नी अपने मायके चली गई। सोमवार सुबह युवक अपनी पत्नी को लेने ससुराल गल्हैता गया था, लेकिन पत्नी ने साथ आने से इंकार कर दिया। काफी समझाने के बाद भी युवक की पत्नी नहीं आई, जिसके बाद युवक वापस अपने घर आ गया। इसके बाद फांसी लगाकर अपनी जान दे दी।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Mission 2024: सपा-कांग्रेस गठबंधन इस सीट पर बना रहा नए समीकरण, SP का ये प्लान बिगाड़ देगा BJP का गणित

विज्ञापन

सूचना पर इंस्पेक्टर संजय कुमार शर्मा व पुलिस टीम मौके पर पहुंची और युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत से परिजन गमगीन हैं।

यह भी पढ़ें: मेरठ में बड़ा हादसा: फैक्टरी का बॉयलर फटने से दो कर्मचारियों की मौत, तीन झुलसे, परिजनों में मचा कोहराम
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें