फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Murder In Baghpat: बदमाशों ने चाय बनवाई, फिर सपा नेता के प्रॉपर्टी डीलर भाई पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं

Wed, 28 Feb 2024 01:03 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

Baghpat News: बागपत में बुधवार सुबह बदमाशों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। यहां एक प्राॅपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गए। पुलिस घटनास्थल पर मौजूद है। मृतक सपा के युवा जिलाध्यक्ष का भाई था।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बागपत में बदमाशों ने दिन निकलते ही हत्या की वारदात को अंजाम दिया। यहां निरोजपुर के रहने वाले प्रॉपर्टी डीलर युसुफ की बाइक सवार दो बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। 
विज्ञापन


बताया गया कि बदमाशों ने युसुफ को तीन गोली मारीं। एक गोली युसुफ के सिर पर लगी, जबकि दो गोलियां उसके सीने पर लगीं। गोली लगते ही वह जमीन पर गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई। 
 

बागपत में प्राॅपर्टी डीलर की हत्या - फोटो : Amar Ujala
बताया गया कि सपा के युवा जिलाध्यक्ष काला विधुड़ी का भाई युसुफ निवाड़ा गांव मे प्रॉपर्टी का काम करता था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच पड़ताल कर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। 

प्रॉपर्टी डीलर की हत्या - फोटो : Amar Ujala
चाय बनवाई, फिर गोलियां बरसाईं
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि बदमाशों ने पहले चाय बनवाई, फिर प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाश घटना को अंजाम देकर हाईवे की तरफ फरार हो गए। हत्या से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। काफी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। पुलिस का कहना है कि प्रॉपर्टी की विवाद में हत्या करने की बात सामने आई है।

विज्ञापन

परिवार में सबसे बड़ा था युसुफ
युसुफ परिवार में सबसे बड़ा था। उसके बाद काला और कोकब हैं। युसुफ की चार बेटी और एक बेटा है। बताया गया कि युसुफ घर पर कहकर गया था कि आज एक प्लॉट का सौदा होना है। इसके कुछ ही घंटे बाद उसकी हत्या हो गई।

अभी तक की जांच में सामने आया कि दो वर्ष पहले क्षेत्र में भट्टे पर गोली चल गई थी। मामले में अज्ञात में मुकदमा दर्ज हुआ था। उस समय कोई गिरफ्तारी नहीं हुई थी। बताया कि युसुफ की गांव में प्रधानी को लेकर भी रंजिश चल रही थी। इसके अलावा पाबला में भी झगड़ा हुआ था। पुलिस मामले में पूरी तरह जांच-पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें