फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुन्ना बजरंगी हत्याकांड: सीबीआई ने जेल में पुतले लगाकर दोहराया सीन, कुख्यात सुनील राठी के भांजे से की पूछताछ

Fri, 24 Nov 2023 06:54 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत

सार

Baghpat Murder Case : बागपत जेल पहुंची सीबीआई की टीम ने हत्या के सीन को पुतले लगाकर दोहराया। इस दौरान टीम ने कुख्यात सुनील राठी के भांजे परविंद्र से तीन घंटे तक पूछताछ की।
विज्ञापन
मुन्ना बजरंगी व कुख्यात सुनील राठी बाएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

माफिया डॉन रहे मुन्ना बजरंगी की पांच साल पहले हुई हत्या के मामले में सीबीआई की टीम ने तीसरी बार बागपत जिला जेल में पहुंचकर जांच की। जहां हत्या के सीन को पुतले लगाकर दोहराया गया तो कुख्यात सुनील राठी के भांजे परविंद्र से पूछताछ की गई। सीबीआई की टीम करीब तीन घंटे बाद वापस चली गई।

विज्ञापन


बड़ौत के पूर्व विधायक व भाजपा नेता लोकेश दीक्षित से रंगदारी मांगने के मामले में झांसी जेल से माफिया डॉन मुन्ना बजरंगी को पेशी पर बागपत लाया गया था। उसे आठ जुलाई 2018 को बागपत जेल भेजा गया था। उसकी जेल के अंदर ही नौ जुलाई को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मुन्ना बजरंगी को 12 गोलियां मारी गई थीं और उसके शरीर पर चोट के निशान भी मिले थे। मुन्ना बजरंगी की हत्या का आरोप बागपत जेल में बंद रहे कुख्यात सुनील राठी पर लगा था।

Trending Videos

पुलिस ने उस समय खुलासा किया था कि सुनील राठी और मुन्ना बजरंगी की जेल में बहस हो गई थी और इसके बाद सुनील राठी ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी थी। मुन्ना बजरंगी पर 40 हत्याओं, लूट, रंगदारी की घटनाओं में शामिल होने के मुकदमे दर्ज थे।

पत्नी की याचिका पर शुरू हुई सीबीआई जांच
मुन्ना बजरंगी की हत्या के मामले में उसकी पत्नी सीमा सिंह ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। जिसमें आरोप लगाया गया था कि जेल प्रशासन ने सुनील राठी से मिलीभगत करके यह हत्या कराई है। इस मामले में सीबीआई जांच की मांग की गई थी और उसके बाद सीबीआई जांच के आदेश हुए थे। लेकिन लखनऊ सीबीआई की जांच कई साल बाद भी लटकी रही तो उसके बाद वह जांच दिल्ली सीबीआई को ट्रांसफर की गई थी।

यह भी पढ़ें: Meerut: शरारती तत्वों पर नहीं अंकुश, CCSU में सेल्फी प्वाइंट से तोड़ा ‘आई लव इंडिया’ लिख दिया ‘जाट’
विज्ञापन

सीबीआई के अधिकारियों ने जेल में पहुंचकर की जांच
मुन्ना बजरंगी हत्याकांड को लेकर सीबीआई की टीम ने बृहस्पतिवार शाम को जिला जेल में पहुंचकर जांच की। वह सीधे जेल के अंदर चली गई और उसके बाद किसी के जेल के अंदर जाने व बाहर आने पर पाबंदी लगा दी गई। जेल अधीक्षक विष्णु कांत मिश्रा और जेलर जितेंद्र कश्यप पहले भी अपने कार्यालय में मौजूद रहे। वहां मुन्ना बजरंगी की हत्या के पूरे घटनाक्रम को पुतले लगाकर दोहराया गया। जिससे पूरी स्थिति स्पष्ट हो सके। सीबीआई की टीम तीन घंटे रहने के बाद चली गई। जेलर जितेंद्र कश्यप ने बताया कि इससे पहले भी सीबीआई टीम दो बार जांच करने के लिए आ चुकी है।

यह भी पढ़ें: UP: दरोगा की कांस्टेबल पत्नी की दबंगई, महिला को बीच सड़क पर पीटा, बाल भी खींचे, पीड़िता ने लगाई गुहार
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें