फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: देश में चमके छपरौली के होनहार, ईशा चौधरी जज तो अंशु बनीं डिप्टी जेलर, बेटों ने भी छुआ आसमान

Fri, 24 Nov 2023 02:08 PM IST
कपिल kapil मुकेश पंवार, संवाद न्यूज एजेंसी, बड़ौत, बागपत

सार

Baghpat News : पश्चिमी उत्तर प्रदेश की जाट राजनीति का केंद्र छपरौली कस्बा किसी पहचान का मोहताज नहीं है। बागपत का यह कस्बा भले ही छोटा हो, लेकिन राजनीति के बाद अब यहां के होनहारों ने पढ़ाई के दम पर कस्बे का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन
बागपत के होनहार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भले ही छपरौली कस्बा छोटा हो, लेकिन यहां की बेटियां व बेटे पढ़ाई के सहारे देश में नाम रोशन रहे हैं। किसी ने पहले तो किसी ने दूसरे प्रयास में यूपीएससी, पीसीएस-जे, यूपीएससी ईएसई सहित अन्य परीक्षाएं पास की हैं। यहां की बेटियां जज भी हैं और डिप्टी जेलर भी, बेटे भी कम नहीं हैं। बेटे एसपी से लेकर अन्य उच्च पदों पर आसीन हैं।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश की जाट राजनीति का केंद्र छपरौली कस्बा किसी पहचान का मोहताज नहीं है। बागपत का यह कस्बा भले ही छोटा हो, लेकिन राजनीति के बाद अब यहां के होनहारों ने पढ़ाई के दम पर कस्बे का नाम रोशन किया है। संघ लोक सेवा आयोग की तरफ से आयोजित होने वाली यूपीएससी, पीसीएस-जे, यूपीएससी ईएसई की परीक्षाएं हो या अन्य किसी की, सभी में यहां के होनहार अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं।

 

विज्ञापन

ये हैं छपरौली की होनहार बेटियां-
वर्ष 2019 की छपरौली के सेवानिवृत्त शिक्षक देवेंद्र सिंह की होनहार बेटी ईशा चौधरी ने पीसीएस जे में यूपी में सामान्य वर्ग में 26वां स्थान प्राप्त किया। वहीं, ओबीसी वर्ग में उसने दूसरा स्थान हासिल कर अमरोहा में एडिशनल सिविल जज का कार्यभार संभाला लिया था।

परिजनों के साथ अंशु। - फोटो : अमर उजाला

संघ लोक सेवा की परीक्षा 2019 में ही सिलाना गांव के किसान रामकुमार मलिक की बेटी अंशु मलिक ने 50वीं रैंक हासिल की थी और डिप्टी जेलर बन गई थीं।

ये हैं छपरौली के होनहार बेटे-
छपरौली कस्बे के अनुराग आर्य इस समय आजमगढ़ में एसपी के पद पर कार्यरत हैं। अनुराग आर्य बचपन से ही संघर्षशील रहे हैं। उनकी कामयाबी में उनकी मां पूनम आर्य का बड़ा योगदान रहा।

छपरौली कस्बे के रहने वाले अजय जैन जो बड़ौत डाकघर में सहायक अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं, उनके बेटे विनीत जैन ने संघ लोक सेवा आयोग की तरफ से आयोजित कराई जाने वाली यूपीएससी ईएसई में शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑल इंडिया में प्रथम रैंक हासिल की।

छपरौली निवासी संजय जैन के बेटे अर्पित जैन, जो विनीत जैन के चेचेर भाई भी है, अर्पित जैन ने यूपीएससी परीक्षा में 279 वां स्थान प्राप्त किया था। अर्पित जैन तमिलनाडू कैडर के वर्ष 2021 बैच के आईएस अधिकारी है।

यह भी पढ़ें: UP: दरोगा की कांस्टेबल पत्नी की दबंगई, महिला को बीच सड़क पर पीटा, बाल भी खींचे, पीड़िता ने लगाई गुहार

विज्ञापन

यूपी पीसीएस 2017 के रिजल्ट में हलालपुर गांव के रहने वाले बागपत क्रिमिनल लॉयर विक्रम सिंह खोखर के बेटे रवि खोखर ने 55वीं रैंक हासिल कर डीएसपी पद पर चयनित हो गए थे।

यह भी पढ़ें: Meerut: शरारती तत्वों पर नहीं अंकुश, CCSU में सेल्फी प्वाइंट से तोड़ा ‘आई लव इंडिया’ लिख दिया ‘जाट’
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें