फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों की समस्याओं से रूबरू हुए सांसद

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। बागपत सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह ने कहा कि सरकार व्यापारियों की समस्याओं के निस्तारण के लिए हर समय प्रयासरत है। यदि व्यापारी उनका सहयोग करेंगे तो बड़ौत को स्मार्ट सिटी बनने में ज्यादा समय नहीं लगेगा। नगर में अच्छी सड़क बनेगी, बिजली की व्यवस्था अच्छी होगी, लोगों को अतिक्रमण व गंदगी से निजात मिलेगी।
विज्ञापन

रविवार को मीरापुर रजबहे की पटरी पर स्थित श्री 1008 भगवान शांतिनाथ मंदिर सौरभ भवन में जैन समाज व संयुक्त व्यापार संघ के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में व्यापारियों ने सांसद के समक्ष नगर की समस्याएं रखी। श्मशान के सामने डिवाइडर में कट एवं नहर के पुलों को चौड़ीकरण कर नया बनवाने के लिए प्रस्ताव पास होने पर सांसद का आभार जताया। सांसद ने कहा कि नगर को स्मार्ट सिटी बनाना मेरा लक्ष्य है। बिजली पानी एवं सड़कें अच्छी बनेगी। इसके लिए व्यापारियों को मेरा सहयोग करना होगा। दो-तीन माह के अंदर ही दिल्ली-सहारनपुर रेलवे रूट पर बिजली की ट्रेन चलनी शुरू हो जाएगी। बागपत में सभी रेलवे अंडरपास की समस्या जल्दी खत्म होगी। पालिका चेयरमैन अमित राणा ने कहा कि जल्द ही नगर की मीरापुर रजबहे की पटरी को ढक दिया जाएगा, ताकि कोई भी इसमें गंदगी न डाले। ऑल इंडिया मोबाइल रिटेलर एसोसिएशन सदस्यों ने भी अपनी समस्याएं सांसद के समक्ष रखी। कार्यक्रम संयोजक नवीन जैन बब्बल रहे। इस दौरान सांसद ने सहजसागर महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर डॉक्टर नीरज कौशिक, विक्रम राणा, सुभाष पहलवान, पूर्व जिलाध्यक्ष वेदपाल उपाध्यक्ष, अजय तोमर, अंकित लपराना, पवन शर्मा, प्रताप स्वामी, मुदित जैन, मनोज, सुदेश जैन, दीपक, ललित जैन सभासद, अंकित जैन डब्बू, अरुण जैन, शीलचंद जैन, राम अवतार गोयल, अजय गोयल, सतीश जैन ठेकेदार उर्फ कल्लू, बिट्टू गर्ग, वीरेंद्र जैन, पिंटी जैन, बिल्लू ढाका, डॉ. अमित खोखर, अनिल तोमर, रविंद्र राठी, डॉ. आत्मराम, आदि शामिल रहे। इसके बाद सांसद बिजरौल रोड स्थित श्रीजी फार्म हाउस पर पहुंचे। यहां कुछ लोगों ने बिजरौल रेलवे क्रासिंग पर ओवरब्रिज न बनाने की मांग रखी। इसी दौरान कुछ लोग ओवरब्रिज बनाने के पक्ष में खड़े दिखाई दिए। सांसद ने कहा कि ओवरब्रिज बनने से लोगों को जाम से मुक्ति मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें