फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टावर लगाने के नाम पर महिला से 1.10 लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा। खेकड़ा निवासी महिला से मोबाइल टावर लगाने के नाम पर एक लाख 10 हजार रुपये की ठगी कर ली गई। मोहल्ला चक्रसेनपुर निवासी मुकेश देवी ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि करीब एक माह पूर्व उसे एक व्यक्ति का फोन आया था। व्यक्ति ने बताया कि वह मोबाइल टावर लगवाता है। तुम्हारे पास खाली जगह हो तो वह मोबाइल टावर लगवा देगा। उनकी कंपनी टावर लगाने से पूर्व पांच लाख की धनराशि एडवांस देगी। सहमति जताने पर व्यक्ति ने उसके बैंक खाते में 50 हजार रुपये डलवाने की बात कही। उसने व्यक्ति के खाते में रुपये डलवा दिए। दो दिन बाद फिर उस व्यक्ति का फोन आया कि 60 हजार रुपये और डलवा दो, ताकि कागजी कार्रवाई पूरी की जा सके। इस पर महिला ने 60 हजार रुपये और डलवा दिए। इसके बाद महिला ने उस व्यक्ति को कॉल की तो फोन स्विच ऑफ मिला। पीड़िता ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने और रुपये वापस दिलवाने की मांग की। सीओ युवराज सिंह का कहना है कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें