फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद ने नवनियुक्त शिक्षकों को दिए नियुक्ति पत्र

विज्ञापन
ागपत कलक्ट्रेट में नवनियुक्त शिक्षकों को नियुक्ती पत्र देने के बाद मौजूद सांसद डॉ.सत्यपाल सिंह ? - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
कलक्ट्रेट सभागार में हुआ कार्यक्रम, सांसद ने जनजन तक सरकार की योजनाएं पहुंचाने के निर्देश दिए
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। सांसद डॉ सत्यपाल सिंह ने बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट सभागार में आयोग से चयनित नवनियुक्त 17 सहायक अध्यापकों और एक प्रवक्ता को नियुक्ति पत्र वितरित किए। इसके उपरांत सांसद ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की समस्या सुनीं। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं व अधिकारियों की बैठक का दिशा-निर्देश दिए। सांसद ने चमरावल रोड स्थित पार्टी कार्यालय का निरीक्षण कर मानक के अनुसार निर्माण कार्य करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग से जिले के लिए 17 सहायक अध्यापक व एक प्रवक्ता का चयन हुआ है। बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट सभागार में शिक्षकों के नियुक्ति पत्र वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें मुख्य अतिथि सांसद डॉ सत्यपाल सिंह ने नवनियुक्त 18 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। उन्होंने कार्यकर्ताओं व अधिकारियों की बैठक कर सरकार की योजनाओं का पात्रों को लाभ प्रदान करने के दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार करने के निर्देश दिए। इस मौके पर विधायक केपी मलिक, जितेंद्र धामा, सांसद प्रतिनिधि ठाकुर प्रदीप सिंह, डीएम राजकमल यादव, एडीएम अमित कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक रवींद्र सिंह, जेपी रुहेला, रोहित चौहान मौजूद रहे। इसके उपरांत सांसद ने चमरावल रोड स्थित पार्टी कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय का निर्माण गुणवत्ता व मानक के अनुरुप करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें