खेकड़ा के मोहल्ला अहिरान मे आयोजित बूथ मेनेजमेंट बैठक मे बोलते सांसद डा सत्यपाल सिंह
- फोटो : KAHKRA
खेकड़ा। मोहल्ला अहिरान में बुधवार को क्षेत्रीय सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह ने कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा बूथ मैनेजमेंट समीक्षा बैठक कर कमजोर बूथों को मजबूत करने पर बल दिया।
समाजसेवियों ने सांसद निधि से खेकड़ा में काठा मार्ग का चौड़ीकरण कर दिल्ली सहारनपुर राजमार्ग तक काली सड़क बनवाने की मांग को लेकर ज्ञापन दिया। सांसद प्रतिनिधि प्रदीप ठाकुर, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि प्रवेंद्र धामा, पूर्व प्रमुख जितेंद्र धामा, राजेश यादव, नगर अध्यक्ष संदीप प्रजापति, पुष्पेंद्र कुमार, हर्ष भारद्वाज, रोहित यादव, डॉ. महिपाल, जितेंद्र आर्य, संदीप चौधरी, अंकुश जैन आदि शामिल रहे। इसके बाद सांसद ने दिवंगत शिक्षक गजेसिंह धामा के आवास पर पहुंचकर उनके पुत्र विकास धामा को सांत्वना दी। शिक्षक के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। मौके पर धर्मपाल सिंह, ब्रह्मपाल सिंह सभासद, अनुज शर्मा, उमेश शर्मा, अनुज कौशिक, मोनू धामा, नरेंद्र धामा, पुनीत शर्मा आदि मौजूद रहे।