फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रद्धालुओं ने श्रीजी की पूजा कर धर्म लाभ उठाया

विज्ञापन
बडागांव स्थित श्रीपार्श्वनाथ अतिशय क्षेत्र प्राचीन दिगम्बर जैन मन्दिर मे श्रीसिद्व चक्र महामं - फोटो : KAHKRA
विज्ञापन
खेकड़ा। क्षेत्र के बड़ागांव स्थित अतिशय क्षेत्र प्राचीन दिगंबर जैन मंदिर में आयोजित श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान में श्रद्धालुओं ने श्रीजी की पूजा-अर्चना कर धर्म लाभ उठाया।
विज्ञापन

बुधवार को अष्टाहनिका पर्व के अवसर पर सात दिवसीय सिद्ध चक्र महामंडल विधान और विश्व शांति महायज्ञ प्रारंभ हुआ। संतों के आशीर्वाद से विधानाचार्य नमन जैन ने अनुष्ठान कराए। सुबह छह बजे देवाज्ञा, गुरू आज्ञा के पश्चात अभिषेक शांतिधारा का आयोजन हुआ। ध्वजारोहण के पश्चात मंडप प्रतिष्ठा की गई। आचार्य निमंत्रण, सकलीकरण, इंद्रप्रतिष्ठा, पूजन के साथ विधान प्रारंभ हुआ। धार्मिक अनुष्ठान में श्रद्धालुओं ने श्रीजी की पूजा अर्चना की। संगीतकार ऋषभ जैन सरस एंड पार्टी ने भगवान पार्श्वनाथ को समर्पित भजन प्रस्तुत किए। इस दौरान सुभाष जैन, दिनेश जैन, दीपक जैन, सम्यक जैन, अदविक जैन, दर्श जैन, प्रदीप जैन, प्रवीन जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें