फोटो नंबर 13केएआर 4,ए
संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा। मोहल्ला अहिरान में अभद्रता का विरोध करने पर पड़ोसी परिवार ने मां-बेटों को पिटाई कर घायल कर दिया। घायलों ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की।
मोहल्ला अहिरान का सागर शाम के समय ठेले पर चाऊमीन खा रहा था। पड़ोसी ने उसके साथ अभद्रता कर दी। विरोध करने पर उसकी डंडों से पिटाई कर दी। बीच-बचाव करने पहुंचे उसके भाई राहुल और मां सुहागवती को भी आरोपियों ने डंडों से पिटाई कर घायल कर दिया। कोतवाली प्रभारी राजवीर सिंह का कहना है कि जांच कराकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।