फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कान्हड़ में तीन घरों में घुसा बदमाश, महिलाओं के कुंडल खींचे

विज्ञापन
विज्ञापन
पीड़ितों के मुताबिक बदमाश कच्छा बनियान पहने हुए था
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दोघट (बागपत)। कान्हड़ गांव में रविवार रात एक बदमाश ने तीन घरों में घुसकर दो महिलाओं के कानों के कुंडल खींच लिए। शोर मचाने पर बदमाश भाग निकला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी ली। पीड़ित परिवारों ने दोघट थाने पर तहरीर दी है। बताया कि बदमाश कच्छा बनियान पहने हुए था।
विज्ञापन

कान्हड़ गांव में रविवार की रात सुरेश कश्यप के मकान में एक बदमाश ने घुसकर उसकी पत्नी सीता के कानों के कुंडल निकालने का प्रयास किया। महिला ने शोर मचा दिया तो बदमाश भाग गया। इसके बाद ओमपाल के मकान में घुसे बदमाश ने उसकी पत्नी कलावती के कानों से कुंडल खींच लिए। कलावती की चीख सुनकर पास की चारपाई पर सोए रहे ओमपाल व बेटी तनु की नींद खुल गई। उन्होंने शोर मचाया तो बदमाश भाग निकला। बदमाश वहां से बिजेंद्र के मकान में घुस गया और उसकी पत्नी पिंकी के कानों से कुंडल खींच लिए। वहां भी लोगों के जागने पर बदमाश भाग गया। बिजेंद्र ने बदमाश का पीछा किया, लेकिन वह दीवार फांदकर भाग निकला। सभी जगह एक ही बदमाश देखा गया जो घर के अंदर घुसकर घटना को अंजाम देता रहा। बताया कि बदमाश कच्छा बनियान पहने हुए था।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर दोघट बिरजाराम का कहना है कि लोगों से जानकारी लेने के बाद बदमाश की तलाश शुरू कर दी गई है और घटना का जल्द खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें