संवाद न्यूज एजेंसी
बिनौली। जौहड़ी गांव में रविवार को सामाजिक न्याय पखवाड़ा के अंतर्गत और भाजपा किसान मोर्चा के सौजन्य से जिला किसान सम्मेलन का आयोजन हुआ। राज्य मंत्री केपी मलिक ने भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए किसानों को सम्मानित किया।
राज्य मंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार ने किसान सम्मान निधि योजना, फसल बीमा योजना, किसान क्रेडिट कार्ड योजना, प्रधानमंत्री सिंचाई योजना, नीम कोटेड यूरिया, हेल्थ कार्ड योजना आदि जन कल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाया है। किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष रामकुमार सहरावत ने कहा कि इन सभी योजनाओं को किसान के बीच प्रचारित करने कार्य किया जा रहा है। इस दौरान सोमपाल पंडित, बाबूराम, श्याम सिंह, गंगादास, ब्रह्म सिंह, सोहन प्रजापत सहित कई किसानों को सम्मानित भी किया। संयोजक नितिन चौधरी ने अतिथियों को शॉल उढ़ाकर सम्मानित किया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सूरजपाल गुर्जर और संचालन एडवोकेट बिजेंद्र शर्मा ने किया। सम्मेलन में भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान संस्थान मोदीपरम मेरठ के निदेशक डॉ आजाद सिंह पंवार, डॉ. आरपी मिश्रा, सुभाष चंद जौहड़ी, विक्रम राणा, अंकित लपराना, डॉ. राजपाल सिंह, सोहनपाल प्रधान, संदीप तोमर, प्रह्लाद शर्मा, डॉ. राजेंद्र प्रसाद मिश्रा, मनुपाल बंसल, ओम कश्यप, प्रदीप बली आदि उपस्थित रहे।